कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution

Bihar board class 10 geography ch 2 solution

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution

Chapter-2 (अध्याय – 2 ) कृषि (Agriculture)

  1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें-

(क) भारत के दो महत्वपूर्ण अनाजों के नाम लिखें।

उत्तर-भारत के दो महत्वपूर्ण अनाज क्रमशः चावल एवं गेहूँ हैं।

(ख) भारत में कौन से प्रमुख तीन मोटे अनाज उगाए जाते हैं।

उत्तर-भारत में उगाई जानेवाले मोटे अनाज मक्का, बाजूस एवं रागी है।

(ग) भारत के तीन नकदी फसलों के नाम बताएँ ।

उत्तर- भारत के तीन नकदी फसल तम्बाकू, जूट एवं कपास

(घ) हमारे देश की सबसे प्रमुख रोपण फसल कौन-सी हैं।

उत्तर- हमारे देश की सबसे प्रमुख रोपण फसल चाय है। .

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution difference between questions

2.अंतर बताओं-

(क) नकदी फसल और रोपण फसल ।

उत्तर-

नकदी फसल रोपण फसल
(i)  वे फसल जिसको उगाने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पैसा प्राप्त करना होता हैं। नकदी फसल कहलाता हैं।

(ii) जैसे- तम्बाकू, जुट, कपास इत्यादि ।

(i) रोपण फसल भी एक प्रकार की नकदी फसल है परंतु इसे उगाने में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाता हैं।

(ii)  जैसे- चाय, कॉफी इत्यादि ।

(ख) व्यापारिक कृषि और निर्वाहक कृषि |

उत्तर- व्यापारिक कृषि– व्यापारिक कृषि के अन्तर्गत वैसे फसलों का उत्पादन किया जाता हैं जिसे बेचकर अधिक-से अधिक आमदनी को प्राप्त किया जा सके। जैसे- तम्बाकू, चाय, जुट इत्यादि ।

निर्वाहक कृषि– वही निर्वाहक कृषि के अंतर्गत पुरानी परम्परा के अनुसार कृषि की जाती हैं जिसमें उत्पादन कि • मात्रा बहुत कम होती हैं। और इससे जीवन का निर्वाह हो पाता हैं।

  1. निम्नलिखित में से प्रत्येक के लिए एक शब्द लिखें।

(क) हमारे देश में मौनसून के आरंभ में बोई जानेवाली और शरद ऋतु में काटे जाने वाली?

उत्तर- खरीफ फसल।

(ख) वर्षा के पश्चात् जाड़े में बोई जाने वाली और बसंत में काटी जाने वाली फसलें ।

उत्तर- रबी फसल

(ग) भूमि जिसे खेती करके छोड़ दिया गया है ताकि उर्वरता लौट सकें और उस पर पुनः खेती हो सके ।

उत्तर- फसल चक्रण

(घ) कारखाने के उत्पादन से मिलती-जुलती वैज्ञानिक तथा व्यापारिक ढ़ंग से कि जाने वाली एक फसल खेती ।

उत्तर – रोपण कृषि

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution Short answer type Questions

लघु उत्तरीय प्रश्न-

  1. भारत में उपजाने वाली दो खाद्य, नकदी एवं रेशेवाली फसलों के नाम लिखें।

उत्तर- भारत में उपजाने वाली दो खाद्य, नकदी एवं रेशेवालली फसलों के नाम लिखें।

भारत में उपजने वाली दो खाद्य, नकदी एवं रेशेदार फसल निम्नलिखित है-

खाद्य फसल नकदी फसल रेशेदार फसल
(क) चावल

(ख) गेहूँ

(क) गन्ना

(ख) चाय

(क) जुट

(ख) कपास

 

  1. उपर्युक्त फसलों के उत्पादन करने वाले दो प्रमुख राज्यों के नाम लिखें।

उत्तर-

खाद्य फसल नकदी फसल रेशेदार फसल
(a) चावल – बंगाल, पंजाब

(b) गेहूँ – उत्तर प्रदेश, हरियाणा

(a) गन्ना – उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु

(b) चाय – असम, बंगाल

 

(a) जुट- बिहार, बंगाल

(b) कपास – महाराष्ट्र, गुजरात

 

 

  1. भारत में उपजाए जानेवाले वर्षाधीन फसलों के नाम लिखें।

उत्तर-भारत में उपजाए जानेवाले प्रमुख वर्षाधीन फसल धान हैं।

  1. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में कृषि के योगदान की चर्चा कीजिए।

उत्तर- भारत प्राचीन समय से हीं एक कृषि प्रधान देश रहा हैं। यहाँ के दो तिहाई लोगों की आजिविका कृषि पर निर्भर करती हैं। जबकि कुल भूमि का लगभग 54% भाग कृषि के लिए उपयोग किया जाता है। यही कारण है किं राष्ट्रीय आय में इसका 24% का योगदान जाता हैं।

  1. भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के कारणों का संक्षेप में लिखिए।

उत्तर- भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-

  • जनसंख्या का कृषि भूमि पर निरंतर बढ़ता दबाब ।
  • घटता कृषि भूमि क्षेत्र ।
  • खेतों का घटता आकार ।
  • सिंचाई की कमी और अनिश्चित सुविधाएँ।
  • भू-स्वामित्व प्रणाली ।
  • मानसुनी वर्षा का अनिश्चितता ।
  • कृषि योग्य भूमि का निम्नीकरण ।
  • कम पुँजी निवेश ।
  1. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-    भारततीय कृषि में उत्पादन की मात्रा को बढ़ाने हेतु 1966-67 में “M.S. स्वामी नाथन” ने हरित क्रांति की शुरुआत की जिसके अन्तर्गत उच्च किस्म के बीज, खाद एवं सिंचाई की व्यवस्था की गई। परिणाम स्वरूप उत्पादन की मात्रा में अत्यधिक वृद्धि हो गई और इसमें सबसे अधिक फायदा गेहूँ को हुई ।

  1. भारतीय कृषि की पाँच प्रमुख विशेषताएँ को लिखिए ।

उत्तर-  भारतीय कृषि की पाँच प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित है –

  • यह देश के आर्थिक जीवन का प्राण हैं। यह भारत में लगभग दो तिहाई लोगों की आजीविका कृषि पर आधारित हैं।
  • यहाँ के विशाल जनसंख्या के लिए भोजन कृषि से ही प्राप्त होता हैं ।
  • यह कई उद्योगों को कच्चामाल उपलब्ध कराता हैं।
  • यहाँ विभिन्न प्रकार की जलवायु पाया जाता है, यही कारण है किं यह कई फसलों के उत्पादन में अग्रणी देशों में शामिल हैं।
  • देश के राष्ट्रिय आय में भी 24% योदान देता हैं।
  1. भारत में उपजाए जानेवाले प्रमुख खाद्य एवं व्यवासिक फसलों के नाम लिखिए।

उत्तर- भारत में उपजाए जाने वाले प्रमुख खाद्य एवं व्यवसायिक फसल निम्नलिखित है-

(A) खाद्य फसल (i) चावल (ii) गेहूँ (iii) दाल

(B) व्यवसायिक फसल- (i) गन्ना (ii) जुट (iii) कपास (iv) चाय (v) कॉफी

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution based on Cause Questions

कारण बताओं-

  1. कपास की खेती ढक्कन प्रदेश की काली मिट्टी में अधिकांशतः होती है।

उत्तर –   कपास एक उष्ण एवं उपोष्णकटिबंधीय पौधा हैं। जिसके उत्पादन के लिए काली मिट्टी एवं पालारहित मौसम उपयुक्त माना जाता हैं। जबकि इसको बढ़ने में तेज एवं चमकीली धुप भी सहायता प्रदान करती हैं और यह भी परिस्थितियाँ ढक्कन प्रदेश में पाया जाता है, यही कारण है कि ढक्कन प्रदेश में कपास की खेती अधिक होती हैं।

  1. गन्ने की उपज उत्तरी भारत की अपेक्षा दक्षिणी भारत में अधिक हैं!

उत्तर –   गन्ना एक उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय पौधा है। जिसके उत्पादन के लिए 21°C – 27°C तक का तापमान एवं 75 सेमी- 150 सेमी तक की वर्षा उपयुक्त मानी जाती हैं और सभी अनुकूल परिस्थितियाँ उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में अधिक पाया जाता है यही कारण है कि गन्ने की उपज उत्तर भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में अधिक होता है।

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution

  1. भारत कपास का आयत एवं निर्यात दोनों करता हैं?

उत्तर –   कपास एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक फसल हैं। जिससे विभिन्न प्रकार के कपड़ों निर्माण होता है। भारत में उपजे कपास निम्न श्रेणी के होते हैं परंतु वस्त्र उद्योगों में उच्च श्रेणी के कपास की आवश्यकता होती हैं। इसलिए भारत उच्चश्रेणी के कपास का आयात एवं निम्नश्रेणी के कपास का निर्यात करता है। अतः भारत कपास का आयात एवं निर्यात दोनों करता हैं।

  1. भारत विश्व का एक अग्रणी चाय निर्यातक देश हैं।

उत्तर –   चाय उष्ण तथा उपोष्ण कटिबंधीय पौधा हैं। जिसके लिए 25°c से 30°c तापमान आवश्यक हैं तथा 200 सेमी. -250 सेमी. वर्षा आवश्यक हैं। इसके लिए ढलुआँ जमीन भी आवश्यक है। ताकी पानी का जमाव जड़ो के पास न हो सके। पत्तियों के निरंतर विकास के लिए आद्रता समान्य रूप से सालो भर वितरित रहना चाहिए। सुबह का कुहासा और प्रतिदीन की बौछार पत्तियों की उपज में अत्यंत सहायक हैं। इसकी मिट्टी सुप्रवाहित एवं उर्वरक होनी चाहिए। मिट्टी में फास्फोरस, पोटाश, लोहा तथा ह्यूमस प्रर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। उपयुक्त सभी परिस्थितियाँ भारत में पाई जाती हैं यही कारण है कि यह चाय के उत्पादन में अग्रणी देशों में शामिल है।

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution Some Important Questions

FAQ कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution

महत्वपूर्ण प्रश्न-

  1. भारत में सबसे अधिक धान की खेती कहाँ होती है ?

उत्तर-पश्चिम बंगाल

  1. बिहार किसमें सम्पन्न है ?

उत्तर- कृषि में

  1. कपास के खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी है?

उत्तर – काली मिट्टी

  1. दूध उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है ?

उत्तर- दूसरा

  1. भारत में सर्वाधिक जूट कहाँ मिलता है?

उत्तर-पश्चिम बंगाल

6 हरित क्रांति का दूसरा चरण क्या था ?

उत्तर- 1983-1984

7.आपरेशन फ्लड किससे संबंधित है ?

उत्तर- दूध उत्पादन से

  1. झूम की खेती भारत में किस भाग में होती है ?

उत्तर-पूर्वोत्तर भारत

  1. भारत का नारियल प्रदेश किसे कहा गया है ?

उत्तर- केरल

  1. सुनहरा रेशम किस फसल का अन्य नाम हैं?

उत्तर- जूट

  1. भारत में कहवा का सर्वाधिक उत्पादन होता है?

उत्तर-कर्नाटक

कृषि (Agriculture)

क्र०सं० प्रमुख फसल अग्रणी राज्य (उत्पादन दृष्टि से)
1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

चावल

गेहूँ

ज्वार

बाजरा

मकई

दाल

गन्ना

तिलहन

मूंगफली

चाय

कॉफी

रबर

कपास

जूट

मसाला

पश्चिम बंगाल

उत्तर प्रदेश

कर्नाटक

गुजरात

उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश

तमिलनाडु

राजस्थान

गुजरात

असम

असम

कर्नाटक

महाराष्ट्र

पश्चिम बंगाल

केरल

 

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution Objective type questions

Previous Year Questions

  1. जूट के उत्पादन में कौन राज्य आगे है ?

(क) विहार

(ख) असम

(ग) पश्चिम बंगाल

(घ) उड़ीसा

उत्तर (ग)

  1. दक्षिण भारत में सर्वाधिक गन्ना उत्पन्न करनेवाला राज्य कौन है ?

(क) कर्नाटक

(ख) आंध्र प्रदेश

(ग) तमिलनाडु

(घ) महाराष्ट्र

उत्तर-(घ)

  1. भारत में किस प्रकार की कृषि की प्रधानता है ?

(क) जीवन निर्वाहक कृषि

(ग) बागानी कृषि

(ख) विस्तृत कृषि

(घ) व्यापारिक कृषि

उत्तर- (क)

  1. चावल के उत्पादन में कौन राज्य प्रथम है ?

(क) बिहार

(ख) मध्य प्रदेश

(ग) उत्तर प्रदेश

(घ) पश्चिम बंगाल

उत्तर- (घ)

  1. गेहूँ के उत्पादन में कौन राज्य आगे है ?

(क) मध्य प्रदेश

(ख) उत्तर प्रदेश

(ग) बिहार

(घ) महाराष्ट्र

उत्तर- (ख)

  1. निम्नलिखित में से कौन रबी फसल है ?

(क) धान

(ख) गेहूँ

(ग) केला

(घ) चाय

उत्तर- (ख)

  1. निम्नलिखित में से किस राज्य में वन का सबसे अधिक विस्तार है ?

(क) केरल

(ख) कर्नाटक

(ग) मध्य प्रदेश

(घ) उत्तर प्रदेश

उत्तर- (ग)

  1. निम्नलिखित में शीतकालीन फसल कौन है ?

(क) चावल

(ग) गेहूँ

(ख) प्याज

(घ) मडुआ

उत्तर—(ग)

  1. निम्नलिखित में कौन-सा भौगोलिक कारक चाय की खेती के लिए आवश्यक है ?

(क) 50 cm वर्षा

(ख) पर्वतीय ढाल

(ग) जलोढ़ मैदान

(घ) काली मिट्टी

उत्तर- (ख)

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution Map Work with (  Image )

मानचित्र कार्य :

भारत के रेखा मानचित्र में चावल, गेहूँ, चाय और कपास पैदा करने वाले क्षेत्र दिखाओ ।

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution

 

प्रमुख फसल उत्पादक क्षेत्र (भारत के अनुसार)

1. चावल (Rice)

  • पश्चिम बंगाल

  • उत्तर प्रदेश (पूर्वी)

  • बिहार

  • छत्तीसगढ़
  • तेलंगाना और आंध्र प्रदेश
  • ओडिशा
  • तमिलनाडु और केरल

2. गेहूँ (Wheat)

  • पंजाब
  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश (पश्चिमी)
  • मध्य प्रदेश
  • बिहार

3. चाय (Tea)

  • असम
  • पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग)
  • केरल
  • तमिलनाडु (नीलगिरी हिल्स)

4. कपास (Cotton)

  • महाराष्ट्र (विदर्भ क्षेत्र)
  • गुजरात
  • तेलंगाना
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • मध्य प्रदेश

Click Here for Online Test

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution in Hindi

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution solution with privious year Questions

कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution with notes

Bihar board class 10th Social Science Questions

1 thought on “कृषि | Bihar board class 10 geography ch 2 solution”

Leave a Comment