Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers

Bihar Board Class 10 History Chapter 8 Solutions | प्रेस एवं सस्कृतिक राष्ट्रवाद Itihas ki duniya 2

पाठ-8. प्रेस-संस्कृति एवं राष्ट्रवाद 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न : Objective question with answer

1. महात्मा गाँधी ने किस पत्र का संपादन किया ?
(क) कामनवील      (ख) यंग इंडिया        (ग) बंगाली       (घ) बिहारी

उत्तर- (ख) यंग इंडिया

2. किस पत्र ने रातो-रात वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट से बचने के लिए अपनी भाषा बदल दी ?
(क) हरिजन           (ख) भारत मित्र        (ग) अमृतबाजार पत्रिका          (घ) हिन्दुस्तान रिव्यू

उत्तर- (ग) अमृतबाजार पत्रिका

3. 13वीं सदी में किसने ब्लाक प्रिंटिंग के नमूने यूरोप में पहुँचाए ?
(क) मार्कोपोलो
(ख) निकितिन
(ग) इत्सिंग
(घ) मेगास्थनीज

उत्तर- (क) मार्कोपोलो

4. गुटेनवर्ग का जन्म किस देश में हुआ था?
(क) अमेरिका
(ख) जर्मनी
(ग) जापान
(घ) इंग्लैंड

उत्तर- (ख) जर्मनी

5. गुटेनवर्ग ने सर्वप्रथम किस पुस्तक की छपाई की?
(क) कुरान
(ख) गीता
(ग) हदीस
(घ) बाइबिल

उत्तर –  (घ) बाइबिल

6. इंग्लैंड में मुद्रणकला को पहुँचाने वाला कौन था ?
(क) हैमिल्टन
(ख) कैक्सटन
(ग) एडिसन
(घ) स्मिथ

उत्तर – (ख) कैक्सटन

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers
7. किसने कहा “मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम् देन है, सबसे बड़ा तोहफा’?
(क) महात्मा गांधी
(ख) मार्टिन लूथर

(ग) मुहम्मद पैगम्बर
(घ) ईसा मसीह

उत्तर- (ख) मार्टिन लूथर

8. रूसो कहाँ का दार्शनिक था ?
(क) फ्रांस
(ख) रूस
(ग) अमेरिका
(घ) इंग्लैंड

उत्तर- (क) फ्रांस
9. विश्व में सर्वप्रथम मुद्रण की शुरुआत कहाँ हुई?
(क) भारत
(ख) जापान
(ग) चीन
घ) अमेरिका

उत्तर- (ग) चीन

10. किस देश की सिविल सेवा परीक्षा ने मुद्रित पुस्तकों (सामग्रियों) की मांग बढ़ाई ?
(क) मिश्र                              (ख) भारत
(ग) चीन                               (घ) जापान

उत्तर- (ग) चीन

Bihar Board Class 10 History Chapter 8 Solutions fill up questions
रिक्त स्थानों को भरें :
1. 1904-05 के रूस-जापन युद्ध में …………………. की पराजय हुई |
2. फिरोज शाह मेहता ने ………………….. का संपादन किया ।
3. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट ………………….. ई० में पास किया गया ।
4. भारतीय समाचार पत्रों के मुक्तिदाता के रूप में ………………. को विभूषित किया गया।
5. अल-हिलाल का सम्पादन …………………… ने किया ।

रिक्त स्थानों की पुर्ति करें।

उत्तर-

  1. 1904-05 रूस-जापान युद्ध में रूस की पराजय किया।
  2. 2. फिरोज शाह मेहता ने बॉचे कानिकल का संपादन किया।
  3. वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट 1878 किया गिया था।
  4. भारतिय सामाचार पत्रों के रूप में चाल्समैटकौफ को विभूषित किया गया।
  5. अल-हिलाल का सम्पादन मौलान आजाद ने किया।

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers Matching solution

सुमेलित करें:

उत्तर-

  1. जे० के० हिक्की (J.K. Hickey) (ग) बंगाल गजट (Bengal Gazette)
    2. राजा राममोहन राय (Raja Ram Mohan Roy)         (क) संवाद कौमुदी (Samvad Kaumudi)
    3. बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar Tilak)             (घ) मराठा (Maratha)
    4. केशवचंद्र सेन (Keshav Chandra Sen)                    (ङ) सुलभ समाचार (Sulabh Samachar)
    5. सुरेंद्र नाथ बनर्जी (Surendranath Banerjee)            (ख) बंगाली (Bengali)

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers answer in 20 words only solutions

निम्नांकित के बारे में 20 शब्दों में लिखों :

(क) छापाखाना- छापाखाना का अविष्कार इस भौतिक संसार में आग, पहिया, एवं लिपि की तरह है। जिसमें अपनी उपस्थिति में संसार को एक नया आयन प्रदान किया।

(ख) गुटेनवर्ग- गुटेनवर्ग का जन्म जर्मनी के मेन्ज नगर में एक संम्पण किसान परिवार में हुआ था। गुटेनवर्ग को मुद्रण क्रांति के विकास के लिय जाना जाता हैं।

(ग) बाइबिल- बाइबिल इसाई धर्म का एक प्रमुख धार्मिक ग्रन्थ हैं ऐसी मान्यता है कि गुटेनवर्ग के द्वारा स्थापित प्रिंटिंग प्रेस में सर्वप्रथम बाइबिल की छपाई कि गई थी।

(घ) रेशम मार्ग- रेशम मार्ग चीन से शुरू होकर एशिया होते हुए युरोप तक जाती है। प्राचीन समय में चीन इस मार्ग का उपयोग रेशम के निर्यात हेतु करता था।

(ङ) मराठा- मराठा एक भारतीय समाचार पत्रिका थी। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन को गतिमान बनाया।

(च) यंग इंडिया- यंग इंडिया एक सप्ताहिक पत्रिका थी। जिसका सम्पादन गाँधी जी के द्वारा किया गया था। गाँधी जी ने इस पत्रिका के माध्यम से अपने विचारों फैलाने का काम किया था।

(छ) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट-  सन् 1878 में लार्ड लिटन के शासनकाल में वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट पारित हुआ था। जिसके द्वारा भारतीय समाचार पर पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगा दिये गए।

(ज) सर सैयद अहमद- यह एक प्रख्यात शिक्षा विद था। जिसने शिक्षा के विकास के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई।

(झ) प्रोटेस्टेन्ट वाद- धर्म सुधार आंदोलन के दौरान चर्च दो भागों में बंट गया – पहला रोमन कैथोलिक चर्च तथा दूसरा प्रोटेस्टेंट। प्रोटेस्टेंटवाद के अनुसार रोमन कैथोलिक चर्च में बुराई और भ्रष्टाचार व्याप्त थे, जिसके कारण प्रोटेस्टेंट धर्म सुधार आंदोलन शुरू हुआ।

(ञ) मार्टिन लूथर- मार्टिन लूथर एक धर्म सुधारक थे। उन्होंने रोमन कैथोलिक चर्च की कुरीतियों की आलोचना करते हुए 95 स्थापनाएँ लिखीं। इन स्थापनाओं की एक प्रति विटेनवर्ग चर्च के दरवाजे पर टांग दी गई। लूथर ने चर्च को शास्त्रार्थ के लिए चुनौती दी और उनके लेख आम लोगों(स्वतंत्र विचारों के पोषक) में लोकप्रिय हुए।

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers answer in 60 words only.

निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर 60 शब्दों में दें :

(क) गुटेनवर्ग ने मुद्रणयंत्र का विकास कैसे किया?

उत्तर- गुटेनवर्ग का जन्म जर्मनी के मेन्जनगर में एक सम्पन किसान परिवार में हुआ था। यह शुरू से ही जैतुन पड़नेवाली मशीन से परिचित था और इसी को आधार मानकर एक नए मशीन हँडप्रेस का निर्माण किया तथा प्रिंटिंग में प्रयोग होनेवाली पेंच, मैट्रिक्स, स्थायी इत्यादि को इकट्ठा करके अंतत: 1440 में अपने प्रेस स्थापित कर लिया एवं सर्वप्रथम बाइबिल नामक पुस्तक छपाई की अतः मुद्रणयंत्र के विकास में गुटेनवर्ग की भुमिका महत्वपूर्ण थी।

(ख) छापाखाना यूरोप में कैसे पहुँचा?

उत्तर- छापाखाना के आविष्कार का श्रेय चीन, कोरिया एवं जापान को जाता है। परंतु अधिक शब्द होने के कारण इसका विकास यहाँ नहीं हो पा रहा था। इसी क्रम में 13 वी शताब्दी के अंत में रोमन मिशनरी तथा मार्कोपोलो ने इसे युरोप पहुंचा दिया और 1336 ई० में जर्मनी में एक बड़ा कारखाना लगाया गया। और धीरे-धीरे इसका विस्तार विश्व के विभिन देशों में हो गया।

(ग) इन्क्वीजीशन से आप क्या समझते है। इसकी जरूरत क्यों पड़ी ?

उत्तर- इन्क्वीजीशन एक प्रकार के धार्मिक न्यायलय थी। जिसकी स्थापना रोमन चर्च के द्वारा किया गया था। इसका उद्देश्य वैसे लोगों को गिरफ्तार करके उसे दंडित करना था जो धर्म को अपने अनुसार संचालित करने का प्रयास करत थे।

(घ) पाण्डुलिपि क्या है ? इसकी क्या उपयोगिता है ?

उत्तर- हाथ से लिखे गए पुस्तक को पाण्डुलिपि कहा जाता है। भारत में पाण्डुलिपि तैयार करने की पुरानी एवं समृद्ध प्रस्परा थी। पाण्डुलिपि काफी महगी एवं नाजुक होती थी। जिस कारण ये आम लोगों के पहुंच से काफी दूर थी। परंतु छापाखाना के अविष्कार के बाद इसका वर्चस्व समाप्त हो गया।

(ङ) लार्ड लिटन ने राष्ट्रीय आन्दोलन को गतिमान बनाया। कैसे ?

उत्तर- सन् 1878 में लार्ड लिटन के शासन काल में वर्नाक्युलर प्रसे एक्ट को पारित किया गया था। जिसके द्वारा भारतीय समाचार पत्रों पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगा दिया गया। और उसी से ही समाचार पत्रों में अंग्रेज विरोधी भावनाएँ खबर छपनी बंद हो गयी। जिस कारण राष्ट्रीय आन्दोलन की शुरूआत हुई।

Bihar Board Class 10 History Chapter 8 Solutions | प्रेस एवं सस्कृतिक राष्ट्रवाद

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers long answer type questions

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 150 शब्दों में उत्तर:

(क) मुद्रण क्रांति ने आधुनिक विश्व को कैसे प्रभावित किया?

उत्तर- छापाखाना की संख्या में वुद्धि होने के कारण पुस्तक निर्माण में अप्रत्याशीत रूप से वृद्धि हो गई परिणामस्वरूप 15 वीं शताब्दी में मात्र जहाँ 2 करोड़ पुस्तक थी। 16 वीं शताब्दी में इसकी संख्या 20 करोड़ हो गई। जिसके परिणामस्वरूप आम लोगों की जिंदगी में महत्वपूर्ण परिवर्तन आ गया। लोग सुचना, ज्ञान इत्यादि से जुड़ने  वाले अर्थात लोगों की चेतना और दृष्टि में बदलाव आया मुद्रण क्रांति के परिणामस्वरूप अब सभी वर्गों के बीच किताबे पहुंचने लगी। जिससे लोगों में पढ़ने की नई ललक पैदा हुई। परिणामस्वरूप जो पहले सुनकर ज्ञान आश्रित करते थे। अब पढ़कर समझने लगे। जिस कारण लोगों की धर्म की अलग-अलग व्यख्याओं से परिचित होने का मौका मिला। बच्चों के शुरू से शिक्षित करने के लिए ग्रामिण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में स्कुल खोले गए। 18 वीं शताब्दी के मध्य तक मुद्रण क्रांति के फलस्वरूप प्रगति और ज्ञानोदय का प्रकाश सम्पूर्ण यूरोप में फैल चुका था। लोगों में निरंकुश सत्ता से लड़ने हेतु नैतिक शाहस का संचार होने लगा। अत: मुद्रण क्रांति ने आधुनिक विश्व को प्रभावित किया।

(ख) 19 वीं सदी में भारत में प्रेस के विकास को रेखांकित करें।

उत्तर- भारत में प्रथम सामाचार प्रत्र कि शुरुआत जे० के० हिक्की के द्वारा 1780 में शुरू किया गया था। वहीं भारतीयों द्वारा प्राकाशित प्रथम सामाचार पत्र ‘बंगाल गजट’ था। जिसे ‘गंगाधर भट्टाचार्य’ ने 1816 ई० में शुरू किया था। पत्रिका के माध्यम से ही प्रेस को जनता का प्रतिबिंब बनाया गया। 1821 ई० में बंगाल में ‘संवाद कैमुदी’ तथा 1822 ई० में फारसी में प्रकाशित ‘मिरातुल’ अखबार के साथ प्रगतिशील राष्ट्रीय प्रवृति के समाचार पत्रों का प्रकाशन प्रारंभ हुआ। इस समाचार पत्रों के संस्थापक “राजा राम मोहन राय”थे। । अंग्रेजी में ब्राह्मिनिकल मैगजीन भी राममोहन राय ने निकाला। 1822 में बंबई से गुजराती भाषा में ‘दैनिक बम्बई’ समाचार निकलने लगे । द्वारकानाथ टैगोर, प्रसन्न कुमार टैगोर तथा राममोहन राय के प्रयास से 1830 में बंगदत की स्थापना हुई । 1831 में ‘जामें जमशेद’, 1851 साल में ‘गोफ्तार’ तथा ‘अखबारे सौदागर’ का प्रकाशन आरम्भ हुआ ।

(ग) भारतीय प्रेस की विशेषताओं को लिखें।

उत्तर- 19 वीं सदी के पूर्वार्द्ध में जागरूकता के अभाव के कारण सामान्य जनता से लेकर जमीदारों तक की रूचि राजनीति में नहीं थी फलतः समाचार पत्रों का वितरण कम था । पत्रकारिता घाटे का व्यापार था। समाचार पत्रों का जनमत पर कोई विशेष प्रभाव नहीं होने के कारण अंग्रेज प्रशासक भी परवाह नहीं करते थे। फिर भी समाचार पत्रों द्वारा न्यायिक निर्णयों में पक्षपात, धार्मिक हस्तक्षेप और प्रजातीय भेदभाव की आलोचना करने से धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आन्दोलन को बल मिला तथा भारतीय जनमत जागृत हुआ ।

1857 के विद्रोह के पश्चात् समाचार पत्रों की प्रकृति का विभाजन प्रजातीय आधार पर किया जा सकता है। भारत में दो प्रकार के प्रेस थे- एग्लोइंडियन प्रेस और भारतीय प्रेस । एंग्लोंडंडियन प्रेस की प्रकृति और आकार विदेशी था। यह भारतीयों में ‘फूट डालों और शासन करों’ का पक्षघर था। यह दो सम्प्रदायों के बीच एकता के प्रयास का घोर आलोचक था। इसके द्वारा भारतीय नेताओं पर राज के प्रति गैर वफादारी का सदैव आरोप लगाया जाता रहा। एंग्लों इंडियन प्रेस को विशेषाधिकार प्राप्त था। सरकारी खबरे एवं विज्ञापन इसी को दिया जाता था । सरकार के साथ इसका घनिष्ठ संबंध था ।

(घ) राष्ट्रीय आन्दोलन को भारतीय प्रेस ने कैसे प्रभावित किया?

उत्तर- प्रेस में राष्ट्रीय आंदोलन को समाजिक आर्थिक एवं राजनैतिक रूप से प्रभावित किया। प्रेस के माध्यम से राष्ट्रीय नेताओं ने अंग्रेजों की शोषणकारी नीति को पर्दाफास करते हुए जन जागरण फैलाने का कार्य किया। नई शिक्षा नीति के प्रति व्यापक असंतोष को सरकार ने भूमिका निभाई प्रेस भारत की विदेश नीतियों की भी खुब समीक्षा करती रही गाँधी जी के द्वारा अफ्रीका में दिए गए योगदानो का उलेख किया। तुर्की के प्रति भारतीय मुसलमानों की भावनाओं का सरकार एवं जनता के समक्ष रखने में भी प्रेस ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

देश की राष्ट्रीय आन्दोलन को नई दिशा देने एवं राष्ट्र निर्माण में भी प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रेस ने सरकार की नीतियों की समीक्षा जनमत का निर्माण कर लोकतांत्रिका तरीकें से उनके विरोध का मार्ग प्रस्तुत किया। सम्पूर्ण लोगों के बीच समाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए राजनीतिक एवं सांस्कृतिक एकता स्थापित करने का कार्य भी किया गया।

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers

(ङ) मुद्रण यंत्र की विकास यात्रा को रेखांकित करें। यह आधुनिक स्वरूप में कैसे पहुँचा?

उत्तर- प्राचीन काल में ही मानव अपने अनुभव के आधार पर पहाड़ों, पत्थरों एवं जमीनों पर लिखने का प्रयास करता था। आगे चलकर चीनी नागरिक ‘टस प्लाई खून’ ने मलमल और कपास के सहयोग से कागज का आविष्कार कर दिया अर्थात कागज का अविष्कार करने वाला प्रथम देश चीन बना। सबसे पहले मुद्रण तकनीक का विकास चीन, कोरिया और जापान में हुआ जो लकड़ी के ब्लॉक प्रिटिंग के माध्यम से की गई थी। 1760 ई० तक यह इन देशों में बहुत प्रचलित हो गया। दो पन्नों को मिलाकर एक पन्ना तैयार किया जाता था। 1041 ई० में एक चीनी व्यक्ति ‘विशेंग’ ने मिट्टी के मुद्रा बनाया। 18 वीं शताब्दी तक पुस्तक निर्माण में अत्याधिक बुद्धि हो गई। 17 वीं शताब्दी में यह फलने-फूलने लगा और 19 वीं शताब्दी आते-आते इसके माँगों को पुरा करने के लिए ‘संघाई’ प्रिंट संस्कृति का केन्द्र बना और आगे चलकर हाथ को छपाई ने यांत्रिक छपाई को रूप ले लिया।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions):

  1. महात्मा गांधी ने किस पत्र का संपादन किया? उत्तर- यंग इंडिया (Young India)
  2. किस पत्र ने रातों-रात वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट से बचने के लिए अपनी भाषा बदल दी? उत्तर- अमृत बाजार पत्रिका (Amrita Bazar Patrika)
  1. 13 वीं शताब्दी में किसने ब्लॉक प्रिंटिंग के नमूने यूरोप में पहुंचाए?  उत्तर- मार्कोपोलो (Marco Polo)
  2. गुटेनबर्ग का जन्म किस देश में हुआ था? उत्तर- जर्मनी (Germany)
  3. गुटेनबर्ग ने सर्वप्रथम किस पुस्तक की छपाई की? उत्तर- बाइबिल (Bible)
  4. इंग्लैंड में मुद्रण कला को पहुंचाने वाला कौन था? उत्तर- कैक्सटन (Caxton)
  5. किसने कहा ‘मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम देन है, सबसे बड़ा तोहफा है? उत्तर- मार्टिन लूथर (Martin Luther)
  6. रूसो कहां का दार्शनिक था? उत्तर- फ्रांस (France)
  7. विश्व में सर्वप्रथम मुद्रण की शुरुआत कहां हुई? उत्तर- चीन (China)
  8. किस देश की सिविल सेवा परीक्षा में मुद्रित पुस्तकों (सामग्रियों) की मांग बढ़ी?.उत्तर- चीन (China)

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers solutions in hindi

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers full solutions

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers with pdf solutions

Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers all solutions

Click Here for Online Test

Bihar board class 10th Social Science Questions

3 thoughts on “Bihar Board Class 10 History Ch 8 – प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद Important Questions & Answers”

  1. naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again.

    Reply
  2. naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again.

    Reply

Leave a Comment