Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
वस्तुनिष्ठ प्रश्न-
प्रश्न 1. सामंती व्यवस्था से हटकर किस प्रकार की शहरी व्यवस्था की प्रवृत्ति बढ़ी?
(क) प्रगतिशील प्रवृति
(ख) आक्रामक प्रवृति
(ग) रूढ़िवादी प्रवृति
(घ) शोषणकारी प्रवृति
उत्तर- (क) प्रगतिशील प्रवृति
प्रश्न 2. शहर को आधुनिक व्यक्ति का किस प्रकार का क्षेत्र माना जाता है ?
(क) सीमित क्षेत्र
(ख) प्रभावी क्षेत्र
(ग) विस्तृत क्षेत्र ।
(घ) सभी
उत्तर- (ख) प्रभावी क्षेत्र
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
प्रश्न 3. स्थायी कृषि के प्रभाव से कैसा जमाव संभव हुआ?
(क) संपत्ति
(ख) ज्ञान
(ग) शांति
(घ) बहुमूल्य धातु
उत्तर- (क) संपत्ति
प्रश्न 4. एक प्रतियोगी एवं उद्यमी प्रवृति से प्रेरित किस प्रकार की अर्थव्यवस्था लागू की गई?
(क) जीवन-निर्वाह अर्थव्यवस्था
(ख) मुद्रा प्रधान अर्थव्यवस्था
(ग) शिथिल अर्थव्यवस्था
(घ) सभी
उत्तर- (ख) मुद्रा प्रधान अर्थव्यवस्था
प्रश्न 5. आधुनिक काल में औद्योगीकरण ने किसके स्वरूप को गहन रूप से प्रभावित किया ?
(क) ग्रामीणीकरण
(ख) शहरीकरण
(ग) कस्बा
(घ) बन्दरगाहो
उत्तर- (ख) शहरीकरण
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
प्रश्न 6. जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक कहाँ होता है ?
(क) ग्रामा
(ख) कस्बा
(ग) नगर
(घ) महानगर
उत्तर- (घ) महानगर
प्रश्न 7. 1810 से 1880 ई. तक लंदन की आबादी 10 लाख से बढ़कर कहाँ तक पहुंची ?
(क) 20 लाख
(ख) 30 लाख
(ग) 40 लाख
(घ) 50 लाख
उत्तर- (ग) 40 लाख
प्रश्न 8. लंदन में अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा कब लागू हुई ?
(क) 1850
(ख) 1855
(ग) 1860
(घ) 1870
उत्तर- (घ) 1870
प्रश्न 9. कौन-सा सामाजिक वर्ग बुद्धिजीवी वर्ग के रूप में उभरकर आया?
(क) उद्योगपति वर्ग
(ख) पूँजीपति वर्ग
(ग) श्रमिक वर्ग
(घ) मध्यम वर्ग
उत्तर- (घ) मध्यम वर्ग
प्रश्न 10. पूँजीपति वर्ग के द्वारा किस वर्ग का शोषण हुआ?
(क) श्रमिक वर्ग
(ख) मध्यम वर्ग
(ग) कृषक वर्ग
(घ) सभी वर्ग
उत्तर- (क) श्रमिक वर्ग
रिक्त स्थानों को भरें:
प्रश्न 1. शहरों के विस्तार में भव्य………..”का निर्माण हुआ।
उत्तर- परकोटों
प्रश्न 2. लंदन भारी संख्या में………….”को आकर्षित करने में सफल हुआ।
उत्तर- प्रवासियों
प्रश्न 3. शहरों में रहने वाले…………”से सीमित थे।
उत्तर- बाध्यताओं
प्रश्न 4. …………”देशों में नगरों के प्रति रुझान देखा जाता है।
उत्तर- विकासशील
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
प्रश्न 5. …………..”के द्वारा निवास तथा आवासीय पद्धति, जन यातायात के साधन, जन स्वास्थ्य इत्यादि के उपाय किये गये।
उत्तर- नगर प्रबंधन
समुहों का मिलान करें:-.
प्रश्न–
1. मैनचेस्टर, लंकाशायर, शेफिल्ड
2. चिकित्सक 3. प्रतियोगी मुद्रा प्रधान अर्थव्यवस्था 4. बम्बई 5. पेरिस |
1. नगर
2. वाणिज्यिक राजधानी 3. बैरन हेमसॉन 4. मध्यम वर्ग 5. औद्योगिक नगर
|
उत्तर-
1. मैनचेस्टर, लंकाशायर, शेफिल्ड
2. चिकित्सक 3. प्रतियोगी मुद्रा प्रधान अर्थव्यवस्था 4. बम्बई 5. पेरिस |
5. औद्योगिक नगर
4. मध्यम वर्ग 1. नगर 2. वाणिज्यिक राजधानी 3. बैरन हेमसॉन |
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
लघु उत्तरीय प्रश्न:
-
किन तीन प्रक्रियाओं के द्वारा आधुनिक शहरों की स्थापना निर्णायक रूप से हुई?
उत्तर- निम्नलिखित तीन प्रक्रियाओं द्वारा आधुनिक शहरों की स्थापना निर्णायक रूप से हुई हैं-
(i) औद्योगिक पुँजीवाद का उदय
(ii) विश्व के बड़े भू-भाग पर औपनिवेशिक शासन व्यवस्था
(iii) लोकतांत्रिक आदर्शों का उदय
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
-
समाज का वर्गीकरण ग्रामिण एवं नगरीय क्षेत्रों में किस भिन्नता के आधार पर किया जाता है?
उत्तर- ग्रामिण तथा नगरीय क्षेत्रों में निम्नलिखित भिन्नता पर अंतर संपष्ट किया जा सकता हैः-
(i) ग्रामिण क्षेत्रों में जनसंख्या का घनत्व कम होता है। वहीं नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या का घनत्व अधिक होता है।
(ii) ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आजीविका कृषि पर अधारित होती है और वहीं नगरीय क्षेत्रों के लोग की आजीविका अन्य चीजों पर निर्भर करती है।
-
आर्थिक तथा प्रशासनिक संदर्भ में ग्रामिण तथा नगरीय बनावट के दो प्रमुख आधार क्या है?
उत्तर- आर्थिक तथा प्रशासनिक संदर्भ में ग्रामीण और नगरीय बनावट के दो प्रमुख आधार जनसंख्या का घनत्व और आजीविका के साधन हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व कम होता है और आजीविका का मुख्य आधार कृषि और उससे संबंधित कार्य होते हैं, जबकि नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व अधिक होता है और आजीविका के साधन उद्योग, व्यापार, नौकरी और अन्य सेवा क्षेत्र होते हैं।
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
-
गांव के कृषिजन्य आर्थिक क्रियाकलापों की विशेषता को दर्शायें।
उत्तर- ग्रामिण एवं शहरी क्षेत्रों को कृषिजन्य क्रियाकलापों के आधार पर भी बाँटा जाता है। वहीं दुसरे शब्दों में कहें तो गाँव की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि कार्य से जुड़ा होता है इसके द्वारा उपयोग की जानेवाली वस्तुओं कृषि आधारित हीं होती है।
-
शहर किस प्रकार कि प्रक्रियाओं का केन्द्र होती हैं?
उत्तर- शहर निम्नलिखित प्रक्रियाओं का केन्द्र होता हैं:-
(i) शहर धार्मिक, समाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक इत्यादि के केन्द्र होते हैं।
(ii) शहर यातायात, स्वास्थ, शिक्षण संस्थान, प्रशासनिक कार्य इत्यादि के केन्द्र होते हैं।
(iii) शहर सभी प्रकार के आधुनिक सुविधाओं के केन्द्र होते हैं।
(iv) शहर राजनैतिक प्राधिकार के भी केन्द्र होते हैं।
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
-
नगरीय जीवन एवं आधुनिकता एक-दूसरे से अभिन्न रूप से कैसे जुड़े हुए हैं?
उत्तर- जब कोई गाँव या कस्वा धीरे-धीरे शहर के रू में परिणत होता है, तो यहीं प्रक्रिया शहरीकरण कहलाती है। नगरिय जीवन एवं आधुनिकता एक दुसरें से अभिन्न रूप से जुड़े हुए हैं। ये दोनों एक दुसरे के पुरक होता है, ये व्यक्ति को संतुष्ट करने के लिए अन्तहीन सुविधाएँ प्रदान करती है। नगरीय क्षेत्रों में आधुनिक व्यक्ति का प्रभाव होता है।
-
नगरों के विशेषाधिकार प्राप्त लोग अल्पसंख्यक है ऐसी मान्यता क्यों बनी है?
उत्तर- लंदन एक ओर जहाँ मनीषियों का शहर हैं तो वहीं दुसरी ओर ये सुविधाएँ केवल कुछ ही लोगों को प्राप्त थी जो विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग अल्पसंख्यक थे। शहरों में जहाँ एक ओर चमक दमक थी। तो वहीं दुसरी ओर अंधेरा था। इसलिए ऐसी मान्यता बनी हुई है कि शहरों में विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग अल्पसंख्यक थे।
-
नागरिक अधिकारों के प्रति एक नई चेतना किस प्रकार के आंदोलन या प्रयास से बने?
उत्तर- शहरीकरण के प्रक्रिया के कारण शहरों में नये समाजिक समूह का निर्माण हुआ, जिस कारण पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं में भी व्यक्तिवाद की भावना का उदय हुआ। अब तक परिवारिक संबंध बहुत मजबुत थे। जो धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगे। महिलाओं ने भी अपने अधिकार के प्रति आंदोलन को तेज किया जिसमें नागरिकों के अधिकार में वृद्धि हुई।
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
-
व्यावसायिक पूंजीवाद ने किस प्रकार नगरों के उद्भव में अपना योगदान दिया?
उत्तर- नगरों के उदय का प्रमुख कारण व्यवसायिक पूंजीवाद उदय के साथ संभव हुआ। व्यापक स्तर पर व्यवसाय, बड़े पैमाने पर उत्पादन, बैकिंग, गतिशीत, अर्थव्यवस्था इत्यादि इस वर्ग कि विशेषता रहीं जिसने शहरों की विकास को मजबुती प्रदान की।
-
शहरों के उद्भव में मध्यम वर्ग की भूमिका किस प्रकार की रही?
उत्तर- शहरों की उदय को मध्यम वर्ग ने शक्तिशाली बनाया। यह एक शिक्षित वर्ग था, जो विभिन्न पेंशों में रहकर एक निश्चित और औसत आय प्राप्त करता था। आगे चलकर इस वर्ग को बुद्धजीवी वर्ग के रूप में स्वीकार किया गया। इसके अन्तर्गत्त आनेवाले लोगों में डॉक्टर, वकील, इंजिनियर, शिक्षक, इत्यादि प्रमुख थे।
-
श्रमिक वर्ग का आगमन शहरों में किस परिस्थितियों के अन्तर्गत हुआ?
उत्तर- आधुनिक शहर में जहाँ एक ओर पूँजीपति वर्ग का उदय हुआ तो दुसरी ओर मजदुर वर्ग का शोषण भी शुरू हुआ। मजदुर भूमिहीन किसान में जो काम की खोज में शहरों में आयें थे। अर्थात इनके शहरों की ओर पलायन ने भी शहरों की विकस में अपनी भूमिका निभाई।
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
-
शहरों ने किन नई समस्याओं को जन्म दिया?
उत्तर- शहरों ने समय-समय पर कई समस्याओं को जन्म दिया है। यहाँ लोक कल्याण की भावना की कमि होती हैं। अधिक मजदुरों के पलायन के कारण इसने बेरोजगारी किं समस्याओं को भी जन्म दिया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ संबंधी विषय पर यहाँ हमेशा उदासीनता देखने को मिली।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:
-
शहरों के विकास की पृष्ठभूमि एवं उसके प्रक्रिया पर प्रकाश डालें।
उत्तर- शहरीकरण की प्रक्रिया बहुत लंबी रही लेकिन आधुनिक शहरों के उदय का इतिहास केवल 200 साल पुराना है। तीन आधुनिक प्रक्रियाओं के द्वारा आधुनिक शहरों की स्थापना में तेजी आई हैं, जो निम्नलिखित है:-
(i) औद्योगिक पुँजीवाद का उदय।
(ii) विश्व के बड़े भू-भाग पर औपनिवेशिक शासन व्यवस्था।
(iii) लोकतांत्रिक आदर्शों का उदय।
इस तरह ग्रामिण तथा सामंती व्यवस्था से हटकर एक प्रगतिशील शहरी व्यवस्था की ओर बढ़ने की प्रवृति बढ़ी। अत: नगरवाद जन्म समुहों के एक बड़े भाग की जीवन पद्धीतके रूप में आधुनिक घटना है।
-
ग्रामीण तथा नगरीय जीवन के बीच की भिन्नता कों स्पष्ट करें।
उत्तर- ग्रामिण तथा नगरीय जीवन में निम्नलिखित भिन्नता के आधार पर अंतर स्पष्ट किया जा सकता हैं:-
ग्रामिण जीवन | नगरीय जीवन |
(i) यहाँ जनसंख्या घनत्व कम होता हैं।
(ii) ग्रामिण क्षेत्रों में अधिकांश लोगों की आजीविका कृषि पर निर्भर करती हैं। (iii) ग्रामीण क्षेत्रों का वातावरण साफ होता हैं। (iv) ग्रामिण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का अभाव होता हैं। (v) ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी के अवसर सीमित होते हैं। |
(i) यहाँ जनसंख्या घनत्व अधिक होता हैं।
(ii) नगरीय क्षेत्रों में अधिकांश लोगों की आजीविका कृषि के अतिरिक्त अन्य चिजों पर निर्भर करती हैं। (iii) नगरीय क्षेत्रों का वातावरण प्रदूषित होता हैं। (iv) नगरीय क्षेत्रों आधुनिक सुविधाओं के केंद्र हैं। (v) शहरी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर ज़्यादा होते हैं। |
-
शहरी जीवन में किस प्रकार के सामाजिक बदलाव आए।
उत्तर- शहरों का सामाजिक जीवन आधुनिकता के साथ अभिन्न रूप से जोड़ा जाता है। वास्तव में यह एक-दूसरे की अंर्तअभिव्यक्ति है। शहरों को आधुनिक व्यक्ति का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है।
सघन जनसंख्या के ये स्थल जहाँ कुछ मनीषियों के लिए अवसर प्रदान करता है वहीं यथार्थ में यह अवसर केवल कुछ व्यक्तियों को ही प्राप्त होता है । परंतु इन बाह्यताओं के बावजूद शहर ‘समूह पहचान’ के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हैं जो कई कारणों से जैसे प्रजाति धर्म, नृजातीय, जाति प्रदेश तथा समूह शहरी जीवन का पूर्ण प्रतिनिधित्व करते हैं। वास्तव में कम स्थान में अत्यधिक लोगों का जमाव, पहचान को और तीव्र करता है तथा उनमें एक ओर सह अस्तित्व की भावना उत्पन्न करता है तो दूसरी ओर प्रतिरोध का भाव । अगर एक ओर सह-अस्तित्व की भावना है तो दूसरी ओर पृथक्करण की प्रक्रिया ।
-
शहरीकरण की प्रक्रिया में व्यवसायी वर्ग मध्यमवर्ग एवं मजदूर वर्ग की भूमिका की चर्चा करें।
उत्तर- शहरीकरण की प्रक्रिया में व्यवसायी वर्ग, मध्यमवर्ग एवं मजदूर वर्ग की भूमिका निम्नलिखित हैं:-
व्यवसायी वर्ग: नगरों के उदय का प्रमुख कारण व्यवसायिक पुँजीवाद के उदय के साथ संभव हुआ। व्यापक स्तर पर व्यवसाय, बड़े पैमाने पर उत्पादन, बैंकिग, गतिशील अर्थव्यवस्था इत्यादि इस वर्ग की विशेषता रहीं जिसने शहरों की विकास की मजबुती प्रदान की।
मध्यम वर्ग: शहरों की उदय को मध्यम वर्ग ने शक्तिशाली बनाया। यह एक शिक्षित वर्ग था जो विभिन्न पेशों में रहकर एक निश्चित और औसत आय प्राप्त करता था। आगे चलकर इस वर्ग कों बुद्धजीवी वर्ग के रूप में स्वीकार किया गया। इसके अन्तर्गत आने वाले लोगों में डॉक्टर, वकील, इंजिनियर, शिक्षक इत्यादि प्रमुख थे।
मजदूर वर्ग: आधुनिक शहर में जहाँ एक ओर पुँजीपति वर्ग का उदय हुआ तो दूसरी ओर मजदुर वर्ग का शोषण भी शुरू हुआ। मजदुर वर्ग भूमिहीन किसान थे जो काम की खोज में शहरों में आयें थे। अर्थात, इनके शहरों की ओर पलायन में भी शहरों के विकास में अपनी भुमिका निभाई।
-
एक औपनिवेशिक शहर के रूप में बम्बई शहर के विकास की समीक्षा करें।
उत्तर- पश्चिमी युरोपिय देशों की तुलना में बम्बई का विकास थोड़ा धीमी गति से हुआ 20 वीं शताब्दी तक यहाँ मात्र 11% लोग शहर में रहते थे। पहले मुम्बई टापुओं का शहर था लेकिन धीरे-धीरे इसकी परिस्थिति में परिर्वतन आने लगा और आगे चलकर यह एक विशाल शहर बनकर उभरा प्रमुख बंदरगाह इसलिए यह व्यापार का भी एक प्रमुख केन्द्र बनकर उभरा यहाँ से कई प्रकार की वस्तुओं का आयात-निर्यात किया जाता था। 1854 ई० में यहाँ कपड़े के मिल की स्थापना हुई जो आगे चलकर वस्त्र उद्योग के रूप में उभरा हालाँकि बम्बई का विकास नियोजित रूप से नहीं हो पाया परंतु वर्तमान समय में यह भारत कि वित्तिय राजधानी हैं।
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 pdf
Bihar Board Class 10 History Solutions Chapter 6 pdf download
Bihar Board Class 10 History Solutions All Chapter
Chapter-1 यूरोप में राष्ट्रवाद
Chapter-2 समाजवाद एवं साम्यवाद
Chapter-3 हिन्द–चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन
Chapter-5 अर्थव्यवस्था और आजीविका
Chapter-6
Chapter-7
Chapter-8 प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
Bihar board class 10th Social Science Questions
- Class 10 Geography Chapter (ख) जल संसाधन Solution
- bihar board class 10 chemistry notes chapter 1 | रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण
- Bihar Board Class 10 Geography Chapter 1A Solutions