Bihar Board Class 9 history ch 1 Solution

Bihar Board Class 9 history ch 1 Solution | Bseb class 9th social science solutions chapter 1 Bhaugolik khoje | भौगोलिक खोजों | इतिहास की दुनिया

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न :

प्रश्न

  1. वास्कोडिगामा कहाँ का यात्री था?

(क) स्पेन                     (ख) पुर्तगाल

(ग) इंग्लैंड                    (घ) अमेरिका

उत्तर – (ख) पुर्तगाल

प्रश्न

  1. यूरोप वासियों ने दिशासूचक यंत्र का प्रयोग किनसे सीखा?

(क) भारत से              (ख) रोम से

(ग) अरबों से              (घ) चीन से

उत्तर- (ग) अरबों से

प्रश्न

  1. उत्तमआशा अंतरीप (Cape of good hope) की खोज किसने की?

(क) कोलम्बस          (ख) वास्कोडिगामा

(ग) मैग्लेन                 (घ) डियाज बार्थोलोमियो

उत्तर – (घ) डियाज बार्थोलोमियो

प्रश्न

  1. अमेरिका की खोज किस वर्ष की गई ?

(क) 1453                  (ख) 1492.

(ग) 1498                   (घ) 1519

उत्तर – ख) 1492.

प्रश्न

  1. कुस्तुनतुनिया का पतन किस वर्ष की गई ?

(क) 1420                  (ख) 1453

(ग) 1510                  (घ) 1498

उत्तर – (ख) 1453

प्रश्न

  1. विश्व का चक्कर किस यात्री ने सर्वप्रथम लगाया ?

(क) मैग्लेन               (ग) वास्कोडिगामा

(ख) कैप्टन कुक       (घ) मार्कोपोलो

उत्तर – (क) मैग्लेन

Board Solutions.In

॥. नीचे दिये गए कथनों में जो सही हो उनके सामने सही (√) तथा जो

उनके सामने गलत (X) का चिह्न लगाएँ।

प्रश्न

1.भारत के मूल निवासियों को रेड इंडियन कहा जाता है।

उत्तर – गलत

प्रश्न

  1. उत्तमाशा अंतरीप की खोज ने भारत तक पहुँचने का मार्ग प्रशस्त किया ।

उत्तर – सही

प्रश्न

  1. भारत अटलांटिक महासागर के पूर्वी तट पर स्थित है।

उत्तर – गलत

प्रश्न

  1. मार्कोपोलो ने भारत की खोज की।

उत्तर – गलत

प्रश्न

  1. जेरूशलम वर्त्तमान ‘इजरायल’ में है।

उत्तर – सही

प्रश्न

  1. लिस्बन दास-व्यापार का बहुत बड़ा केन्द्र था।

उत्तर – सही

प्रश्न

  1. अमेरिगु ने नई दुनिया को विस्तार से खोजा।

उत्तर – सही

Board Solutions.In

(iii). एक वाक्य में निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दें।

प्रश्न

1.भारत आने में किस भारतीय व्यापारी ने वास्कोडिगामा की मदद की ?

उत्तर – अब्दुल मजीद ने वास्कोडिगामा  की मदद  की |

प्रश्न

  1. न्यूफाउन्डलैंड का पता किसने लगाया ?

उत्तर – सर जॉन और सेवास्टिन कैबोट ने न्यूफाउन्डलैंड का पता लगाया |

प्रश्न

  1. यूरोपीयों द्वारा निर्मित तेज चलने वाले जहाज को क्या कहा जाता था?

उत्तर – कैरावल कहा जाता था |

प्रश्न

  1. दक्षिण अफ्रिका का दक्षिणतम बिंदु कौन सा स्थल है?

उत्तर – दक्षिण अफ्रिका का दक्षिणतम बिंदु उत्तमआशा अंतरिप (cape of good hope)

प्रश्न

5.11वीं-12वीं शताब्दी में ईसाई एवं मुसलमानों के बीच धर्मयुद्ध क्यों हुआ था?

उत्तर – 11वीं-12वीं शताब्दी में ईसाई एवं मुसलमानों के बीच जेरूसलम को लेकर धर्मयुद्ध हुआ था |

प्रश्न

  1. 1453 में कुस्तुनतुनिया पर किसने आधिपत्य जमाया ?

उत्तर – 1453 में कुस्तुनतुनिया पर तुर्की आधिपत्य जमाया |

प्रश्न

  1. पुर्तगाल एवं स्पेन किस महासागर के पास अवस्थित हैं ?

उत्तर – पुर्तगाल एवं स्पेन अटलांटिक महासागर के पास अवस्थित हैं |

Board Solutions.In

  1. लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्नों का उत्तर कम से कम 30 एवं अधिकतम 50 शब्दों में दें।

प्रश्न-

  1. यूरोप में मध्यकाल को अंधकार का युग क्यों कहा जाता है?

उत्तर – यूरोप को मध्यकाल में अंधकार युग कहा जाता था क्योंकि इस युग में न तो व्यापार वाणिज्य गतिशिल था और न ही धर्म का स्वरूप उदार एवं मानवीय था सीमित भौगोलिक ज्ञान के कारण सोंच सीमित था। इसिलिए अंधकार युग कहा गया।

प्रश्न-

  1. भौगोलिक खोजों में वैज्ञानिक उपकरणों का क्या योगदान था ?

उत्तर – भौगोलिक खोजों में वैज्ञानिक उपकरणों का महत्वपूर्ण योगदान है। नय-नय आविस्कार ने समुद्री यात्रा तथा नौ-सेना के विकास को आसान कर दिया उसके बाद इटली, स्पेन तथा पुर्तगाल द्वारा एक नए जहाज कैरावल बनाया गया। दुरबीन का आविस्कार गैलेलियो द्वारा किया तथा कम्पास ( कुतुबनुमा) का ज्ञान अरबों से सिखा ।

प्रश्न-

  1. भौगोलिक खोजों ने व्यापार वाणिज्य पर किस प्रकार प्रभाव डाले?

उत्तर – भौगोलिक खोजों के द्वारा नये देशों की खोज एवं नये व्यापारिक मार्गो का पता चला, जिससे व्यापार वाणिज्य में क्रांतिकारी परिवर्तन आया जिस से व्यापार अपने स्थानीय स्वरूप से परिवर्तित होकर वैश्विक रूप लेने लगा।

प्रश्न-

  1. भौगोलिक खोजों ने किस प्रकार भ्रांतियों को तोड़ा ?

उत्तर – भौगोलिक खोजों ने भौगोलिक ज्ञान के संदर्भ व्याप्त भ्रांतियों को तोड़ने का काम किया उसके बाद इसमें चर्च द्वारा प्रसारित अवधारणाओं पर अंगुली उठाए जाने लगा जो आगे चलकर धर्म सुधार आंदोलन का कारण बना। नये-नये अविष्कार ने विश्व को नये मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। जिससे नई सोच का निर्माण हुआ।

Board Solutions.In

प्रश्न-

  1. भौगोलिक खोजों ने किस प्रकार विश्व के मानचित्र में परिवर्तन लाया?

उत्तर – भौगोलिक खोजों ने विश्व की नयी रूपरेखा सामने लाई जिसे लोगों के विचारों में परिवर्तन आया। वैज्ञानिक विचारों को मान्यता मिली  धार्मिक अंधविश्वास टूटने लगे वहीं दूसरी तरफ नये क्षेत्रों के परिणाम स्वरूप पूँजीवाद, वाणिज्यबाद एवं सम्राज्यवाद का विकास हुआ ।

Board Solutions.In

  1. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न –

प्रश्न का उत्तर अधिकतम 200 शब्दों में दें।

प्रश्न-

  1. भौगोलिक खोजों का क्या तात्पर्य है? इसने किस प्रकार विश्व की दूरियाँ घटाई?

उत्तर – भौगोलिक खोजों का तात्पर्य नय देशों की खोज तथा नए व्यापारिक मागों से है भौगोलिक खोज के लिए यूरोप के कुछ साहसी व्यक्तियों ने नाविकीय अभियान चलाया जिसके सहायता से नए व्यापारिक मार्ग का पता चला

 

इसका एक विशेष कारण यह था कि पूर्व में एशिया तथा यूरोप के बीच व्यापार होता था जिसके एक हि मार्ग था और उस मार्ग पर तुर्की (1453 ई0) का अधिकार हो गया। इसलिए उन व्यक्तियों को नये मार्ग खोज करने की आवश्यकता पड़ी दूसरें शब्दों में व्यापार वाणिज्य की आवश्यकता ने नये  देशों की खोज में सहायक हुए।. उसके बाद पूर्त्तगाल, स्पेन तथा फ्रांस ने सबसे पहले क नय देशों की खोज करना प्रारंभ कर दिया इस तरह नये देशों की खोज से प्रत्येक देश की आर्थिक व्यवस्था का विकास व्यापार वाणिज्य का विकास तथा विस्तार हुआ और विश्व की दूरियों कम हुई।

 

प्रश्न-

  1. भौगोलिक खोजों के कारणों की व्याख्या करें।

उत्तर – भौगोलिक खोज के निम्नलिखित कारण है

(i) कस्तनतुनिया का पतन :- विजेटाइन सम्राज्य की राजधानी कस्तनतुनिया पर उस्मानी तुर्की का अधिकार हो गया। जो यूरोप और एशिया के मध्य एक व्यापरिक मार्ग था भौगोलिक खोजों को सबसे अधिक प्रेरणा यहीं से मिलीं।

Board Solutions.In

  1. ii) कौतुहल की भावना:- यूरोप के कुछ साहसी व्यक्तियों ने कौतुहल की भावना से नये-नये देशों की खोज शुरू कर दिया।

 

(iii) नवीन वैज्ञानिक अविस्कार:- भौगोलिक खोजों को बढ़ावा देने में दिशा सूचक यंत्र कुतुबनुमा का ज्ञान तथा गैलेलियो ने दूरबीन का अविष्कार कर समुद्री यात्रा को आसान बनाया |

 

(iv) जहाजरानी का विकास:- इटली, स्पेन एवं पूर्तगाल द्वारा कैरावल जहाज बनाया गया जो हल्की एवं तेज़ चलने वाला जहाज था। और जहाज को बनाने में खाँचा पद्धती का इस्तेमाल किया जाता था।

 

(v) मॉनसून की जानकारी:- मॉनसून का ज्ञान प्राप्त होने से जलयात्रा सुगम हो गई। नाविक इसका सहारा लेकर निर्भय होकर यात्रा कर सकते थे।

 

प्रश्न-

  1. नये अन्वेषित भूभागों को विश्व के मानचित्र पर अंकित करें। और यह बतावें कि भौगोलिक खोजों से पूर्व आप यदि यूरोप में होते तो भारत से किस प्रकार व्यापार करते।

उत्तर – नीचे के फोटो में दिखाया गया है उन जगह के बारे में |
यदि मैं यूरोप में होता तो समुद्र रूट के लिए वास्कोडिगामा के द्वार लिया गया रास्ता ही प्रयोग करता |

Board solutions

प्रश्न-

  1. अंधकार युग से क्या समझते हैं? अंधकार युग से बाहर आने में भौगोलिक खोजों ने किस प्रकार मदद की?

उत्तर -आधुनिक युग के आगमन से पूर्व के युग को अंधकार का युग कहा जाता है। इस युग में सीमित भौगोलिक ज्ञान के कारण लोगों का सोच सीमित तथा लोग सीमित क्षेत्र में ही रहते थे। बाहरी दुनिया के बारे में उसे कुछ भी पता नहीं था। भौगोलिक खोज से पूर्व पृथ्वी के बारे में कुछ भी जानकारी नही था। उनका सोच अंधविश्वास युक्त था, सीमित भौगोलिक ज्ञान के कारण समुन्द्री व्यापार भी सीमित था। लोगों को समुन्द्रह में भटक जाने का भय बना रहता था।

 

विश्व इतिहास के युग अंधकारी घटनाओं में समुद्री यात्रा था। भौगोलिक खोजों का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इस प्रकार भौगोलिक खोजों के परिणाम स्वरूप अंधकार युग का अंत संभव हो पाया।

प्रश्न-

  1. भौगोलिक खोजों के परिणामों का वर्णन करें। इसने विश्व पर क्या प्रभाव डाला?

उत्तर – भौगोलिक खोजों का निम्नलिखित परिणाम है।

 

(i)व्यापार पर प्रभाव:- भौगोलिक खोजों के द्वारा नये देशों की खोज एवं नये व्यापारिक मार्गो का पता चला जिससे व्यापार वाणिज्य में क्रांतिकारी परिवर्तन आया।

 

(ii) औपनिवेशिक सम्राज्य का विकास :- भौगोलिक खोजो के द्वारा बाद औपनिवेशों की स्थापना के रूप में सम्राज्य वाद का विकास जारी रहा। अतः उपनिवेशवाद ने साम्राज्यवाद को भी जन्म दिया। इससे भी यूरोपिय राष्ट्रों में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ी।

 

(iii) भ्रांतियों का अंत और भौगोलिक ज्ञान में वृद्धि :- मध्यकालीन अंधकार युग में चर्च के प्रभाव से समुद्री यात्रा को लेकर अनेक भ्रांतियाँ थी। नई खोजों ने इन भ्रांतियों को मिटा दिया इससे धर्मसुधार आंदोलन की शुरूआत हुई, लोगों को और जानने की इच्छा हुई।

 

(v) दास-व्यापार:- भौगोलिक खोजों के परिणामस्वरूप विकसित हुए व्यापार-वाणिज्य में ‘ मानव श्रम ’ की महत्ता मे दास व्यापार को प्रोत्साहित किया। अमेरिका, अफ्रिका तथा ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को पकड़कर उन्हें यूरोप के बाजारों में बेचा जाना शुरू हुआ, अविकसित तथा भोलेभाले लोगों का शोषण किया गया।

Class 9th History ch 2

class 9th history ch 1 class nots

Join our telegrame link for premium notes free

Class 9th Solutions 

class 9 history ch 1 bhogolic khoje solution
bihar board history solutions

3 thoughts on “Bihar Board Class 9 history ch 1 Solution”

Leave a Comment