Bihar Board Class 10 Geography Chapter 1
भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड- (क)
भूगोल (Geography)
भूगोल की परिभाषा- समाजिक विज्ञान का वह शाखा जिसके अन्नतर्गत मानव एवं पर्यावरण के बीच के पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है। भूगोल को व्यवस्थित करने का श्रेय युनानियों को कहा जाता है। सर्वप्रथम हिकेटियस ने सर्वप्रथम अपनी पुस्तक “जस पेरियोड्स” में भौगोलिक तत्वों की समावेश करने का प्रयास किया था। इसलिए इसे भूगोल का जनक माना जाता है।
भूगोल से संबंधित महत्वपूर्ण व्यक्तियों का योगदान निम्नलिखित है:–
- भूगोल का जनक – हिकेटियस
- गणितिय भूगोल का जनक – थेल्स
- सांस्कृतिक भूगोल का जनक – कार्ल-ओं सॉंवर
- आधुनिक भूगोल का जनक – अलक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट
- भौगोलिक भूगोल का जनक – पोलिडोनियम
- विश्व ग्लोब निर्माता – मार्टिन बीहम
- विश्व मानचित्र का निर्माता – अनेक्जीमेंडर
Bihar Board Class 10 Geography Chapter 1 | भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड- (क)
Chapter- 1 खण्ड- (क)
भारत : संसाधन एवं उपयोग
वस्तुनिष्ठ प्रश्न :
(i) कोयला किस प्रकार का संसाधन है ?
(क) अनवीकरणीय
(ख) नवीकरणीय
(ग) जैव
(घ) अजैव
उत्तर- (क) अनवीकरणीय
(ii) सौर ऊर्जा निम्नलिखित में से कौन-सा संसाधन है|
(क) मानवकृत
(ख) पुनः पूर्तियोग्य
(ग) अजैव
(घ) अचक्रीय
उत्तर- (ख) पुनः पूर्तियोग्य
(iii) तट रेखा से कितने किमी. क्षेत्र सीमा अपवर्तक आर्थिक क्षेत्र कहलाते हैं ?
(क) 100 NM
(ख) 200 NM
(ग) 150 NM
(घ) 250 NM
उत्तर- (ख) 200 NM
(iv) डाकूओं की अर्थव्यवस्था का संबंध है|
(क) संसाधन संग्रहण से
(ख) संसाधन के अनियोजित विदोहण से
(ग) संसाधन के नियोजित दोहन से
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ख) संसाधन के अनियोजित विदोहण से
(v) समुद्री क्षेत्र में राजनैतिक सीमा के कितने किमी. तक राष्ट्रीय सम्पदा निहित हैं|
(क) 10.2 किमी.
(ख) 15.5 किमी.
(ग) 12.2 किमी.
(घ) 19.2 किमी.
उत्तर- (घ) 19.2 किमी.
Bihar Board Class 10 Geography Chapter 1 | भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड- (क)
लघु उत्तरीय प्रश्न :
-
संसाधन को परिभाषित करें?
उत्तर- वे सभी वस्तुएँ जो मानवीय आवश्यकताओ की पुर्ति करते है संसाधन कहलाते है| संसाधन भौतिक और जैविक दोनों होते है और मानवीय जीवन को सुखमय बनाने में इन दोनो संसाधनों का महत्वपर्ण स्थान होता है। प्रसिद्ध भूगोलविद “जिम्मरमैन” ने कहा था कि संसोधन होते नहीं है बनाए जाते हैं।
- संभावी और संचित कोष संसाधन मे अंतर स्पष्ट करें?
उत्तर- संभावी संसाधन वैसे संसाधन होते हैं जो किसी क्षेत्र विशेष में मौजूद होते है तथा जिसे उपयोग में लाए जाने कि संभावना होती है। जैसे- हिमालय क्षेत्र का खनिज । वहीं संचित कोष संसाधन वें संसाधन होते है जिसे तकनीक के आधार पर उपयोग किया जा सकता है परंतु अबतक इसका उपयोग नही किया गया है। अर्थात् यह भविष्य की पूँजी है। जैसे-बौँधों में सिंचित जल।
- संसाधन संरक्षण की उपयोगिता को लिखें-
उत्तर- सभ्यता एवं संस्कृति के विकास में संसाधनों की अहम् भूमिका होती है। किन्तु, संसाधनों का अविवेकपूर्णया अधिक उपयोग विविध प्रकार के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय समस्याओं को जन्म देता हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न स्तरों पर संरक्षण की आवश्यकता हैं। संसाधनों का नियोजित एवं विवेकपूर्ण उपयोग ही संरक्षण कहलाता हैं।
- संसाधन-निर्माण में तकनीक की क्या भूमिका हैं?
उत्तर- संसाधन निर्माण में तकनीक की अहम भूमिका होती हैं। तकनीक के सहारे मानव ने ऐसे-ऐसे संसाधनों का विकास कर लिया हैं जिसकी लोगों ने कल्पना तक नहीं की थी। आधुनिक संसाधन जैसे हवाई जहाज, इन्टरनेट इत्यादि संसाधनों ने तकनीक के माध्यम से हीं हमारे जीवन को सुलभ बना दिया है। अर्थात् संसाधन निर्माण में तकनीक की भूमिका महत्वपूर्ण हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :
-
संसाधन के विकास में ‘सतत्’ विकास की अवधारणा की व्याख्या कीजिए :-
उत्तर- संसाधन मनुष्य के जीविका का आधार हैं। जीवन की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए साधनों के सतत् विकास की अवधारणा आवश्यक है। संसाधन प्रकृति-प्रदत्त उपहार हैं कि अवधारणा के कारण लोगों ने इसका अंधा-धुन दोहन शुरु किया, जिसके कारण पर्यावरणीय समस्याएँ भी उत्पन्न हो गई है। व्यक्ति के लालच-लिप्सा ने साधनों का तीव्रत्तम दोहन कर संसाधनों के भंडार में चिन्तनीय ह्रास ला दिया हैं। संसाधनों का केन्द्रीकरण खास लोगों के हाथों में आने से दो स्पष्ट भागों में (समपत्र एवं विपत्र) बँट गया हैं। सम्पन्न लोगों द्वारा स्वार्थ के वशीभूत होकर संसाधनों का विवेकहीन दोहन किया गया। जिससे विश्व परिस्थितिकी में घोर संकट की रिथत, उत्पन्न हों गई हैं। भूमंडलीय तापन, ओजोन क्षय, पर्यावरण-प्रदूषण, मृदा-क्षरण, भूमि-विस्थापन, अम्लीय ‘वर्षा, असमय ऋतु-प्ररिवर्तन जैसी , परिस्थितिकी-संकट पृथ्वी पर व्याप्त सभ्यता-संस्कृति को निगल जाने को तैयार है। यदि इन स्वार्थी तत्वों या देशों के द्वारा अनवरत-विदोहन चलता रहा तों पृथ्वी का जैव संसार विनास के आगोश में समा जायेगा।
- स्वामित्व के आधार पर संसाधनों के विभिन्न स्वरूप का वर्णन करें:-
उत्तर- स्वामित्व के आधार पर संसाधन के चार प्रकार निम्नलिखित है :-
(i) निजी संसाधन- वैसा संसाधन जो किसी खास व्यक्ति के अधिकार क्षेत्र में होता है।
जैसे- तालाब, जमीन, घर इत्यादि।
(ii) सामुदायीक संसाधन– वैसा संसाधन जो किसी खास समुह के नियंत्रण में होता है अर्थात् जिसका उपयोग किसी खास समूह के लिए किया जाता है।
जैसे- मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर इत्यादि।
(iii) राष्ट्रीय संसाधन- वैसा संसाधन जो किसी देश या राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में होता है और जिसका उपयोग लोगों के हित के लिए होता है राष्ट्रिय संसाधन कहलाते है।
जैसे- कानूनी तौर पर देश के सभी संसाधन राष्ट्रीय संसाधन हैं।
(iv) अंतराष्ट्रीय संसाधन- वैसा संसाधन जिसमें अंतराष्ट्रीय संस्था का अधिकार होता हैं, अन्तर्राष्ट्रीय संसाधन कहलाते है।
जैसे- समुद्री तट से 200 किमी० के बाद का महासागरीय क्षेत्र।
ihar Board Class 10 Geography Chapter 1 | भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड- (क)
नोट- महत्वपूर्ण सम्मेलन पर्यावरण बचाने हेतु:-
- शिखर सम्मेलन (स्टॉक होम स्वीडन) – 1972
- पर्यावरण दिवस – 5 जून
- पृथ्वी दिवस – 22 अप्रैल
- जल दिवस – 22 मार्च
- क्युटो सम्मेलन (जापान) – 1997
- प्रथम पृथ्वी सम्मेलन (ब्राजील रियोडिजेनेरिया) – 1992
- ह्वितीय पृथ्वी सम्मेलन (न्यूयार्क) – 1997
- तृतीय पृथ्वी सम्मेलन (जोहांसबर्ग) – 2002
Class 10th geography chapter 1 notes bihar board question answer
Class 10th geography chapter 1 notes bihar board solutions
Class 10th geography chapter 1 notes bihar board pdf download
Bihar Board Class 10 Geography Chapter 1 PDF
Class 10th geography chapter 1 notes
Bihar Board Class 10 Geography Chapter 1C
Class 10 Geography Chapter 2 Notes Bihar Board
Bihar Board Class 10 Geography Chapter 1Objective
O
Class 10 Geography Chapter 1in Hindi PDF
Bihar Board Class 10 Geography Notes in Hindi
bihar board questions and answer
Bihar Board Class 10 Geography Chapter 1A Solutions
Class 10 Geography Chapter (ख) जल संसाधन Solution
Bihar Board Class 10 Geography Chapter 2 Solutions with test
Class 10th Social science solutions
Bihar board class 10th solutions
Join our telegrame link for premium notes free